फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agency vehicle breaks down in Ward 18, garbage is not being collected from houses daily

Hisar News: वार्ड 18 में एजेंसी की गाड़ी खराब, घरों से प्रतिदिन नहीं उठाया जा रहा कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Agency vehicle breaks down in Ward 18, garbage is not being collected from houses daily
हिसार। शहर के वार्ड 18 में घरों से प्रतिदिन कचरे का उठान नहीं किया जा रहा है। एजेंसी के कर्मचारियों का तर्क है कि गाड़ी खराब होने के कारण प्रतिदिन कचरा एकत्रित करने में परेशानी आ रहा है। इस कारण से एक दिन छोड़कर घरों से कचरा एकत्रित किया जा रहा है। हालांकि नियमानुसार कोई गाड़ी खराब होने पर एजेंसी को उसके विकल्प में ठीक गाड़ी उपलब्ध करवानी होती है। मगर निगम की स्वच्छता शाखा के कर्मचारी व अधिकारी इस तरफ आंखें मूंदकर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 1 से 10 वार्ड के बाद 11 से 20 वार्ड से भी घरों से कचरा एकत्रित करने का कार्य ठेके पर दिया हुआ है। इन वार्डों से कूड़ा उठाने व उसके निस्तारण के कार्य पर एक साल में 7.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मगर एजेंसी संचालक अपना मनमानी चला रहा है और संबंधित शाखा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

वार्ड में अभी तक नहीं लगी आरएफ आईडी
वार्ड में अभी तक एजेंसी ने आरएफ आईडी भी नहीं लगाई है। इस कारण से उसके काम की चेकिंग भी नहीं हो पा रही है, क्योंकि आरएफआईडी से ही पता चलेगा कि एजेंसी की गाड़ी ने किन एरिया से कचरा नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से प्रतिदिन नहीं उठ रहा कचरा
शहर से भी प्रतिदिन कचरे का उठान नहीं किया जा रहा है। शहर में कई जगहों पर कचरे के ढेर लगे रहते हैं, जबकि दोनों एजेंसियों को घरों से कचरा उठाने के साथ-साथ डंपिंग प्वाइंट की भी सफाई कर वहां से कचरा उठाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed