फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After three years, bus service reopen hisar to bhatinda

तीन साल बाद हिसार से बठिंडा के लिए बस शुरू, आज से दौड़ेगी

Mon, 01 Mar 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
After three years, bus service reopen hisar to bhatinda
यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें हिसार से सीधी बठिंडा के लिए रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी। एक मार्च से सुबह 7:10 बजे बस बूथ नंबर-8 से रवाना होगी। बस हिसार से सिरसा, डबवाली होते हुए सुबह 11:15 बजे बठिंडा पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में बठिंडा से दोपहर 12:45 बजे हिसार के लिए रवाना होगी, जोकि दोपहर बाद 3:10 बजे हिसार पहुंचेगी।
विज्ञापन

बता दें, कि करीब तीन साल बाद हिसार से बठिंडा के लिए सीधी बस चलाई जा रही है। हालांकि पहले बस चल रही थी, लेकिन किसी कारण इसे बंद कर दिया गया, मगर अब यात्रियों को फिर से इस बस की सुविधा मिलने जा रही है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने बस चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

हिसार से कोटा, सालासर और जयपुर के लिए भी बसें चलाने की तैयारी
उधर, हिसार से लंबे रूट पर भी रोडवेज बसें चलाने की तैयारी चल रही है। विभाग की ओर से हिसार से कोटा, सालासर और जयपुर के लिए बस चलाने पर मंथन किया जा रहा है। इसके अलावा विभाग यात्रियों की डिमांड को देखते हुए लोकल रूटों पर भी बसें चला रहा है। जैसे-जैसे विभाग के पास डिमांड आ रही है उसी अनुरूप बसें चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार से बठिंडा के लिए आज से बस चलेगी। रोजाना बस हिसार से सुबह 7:15 बजे रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिसार डिपो ने बस चलाने का निर्णय लिया है।
- कुलदीप सिंह, डीआई, हिसार डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed