फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After the negotiations, the dispute ended, Babita Chaudhary expressed regret

समझौता वार्ता के बाद विवाद खत्म, बबीता चौधरी ने जताया खेद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
After the negotiations, the dispute ended, Babita Chaudhary expressed regret
हांसी: वाल्मीकि समाज के घर प्रेम सिंह मलिक से बातचीत करतीं बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी। स - फोटो : Hisar
हांसी। जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी द्वारा जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति के कुछ लोगों ने एसपी से शिकायत की थी। इस मामले में आठ दिन बाद मंगलवार को एसपी के हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह मलिक के प्रयासों से दोनों पक्ष के बीच सहमति बन गई। जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी ने अनुसूचित समाज के व्यक्ति के घर जाकर खेद जताया।
विज्ञापन

सोमवार को अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए एसपी नितिका गहलोत से मुलाकात की थी। ये लोग बबीता चौधरी पर केस दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह मलिक ने बताया कि एसपी नितिका गहलोत ने इस मामले को शांत करवाने के लिए 10 सदस्यीय कमेटी बुलाकर बातचीत की और मामले को शांत करवाने का प्रयास किया। मंगलवार को बबीता चौधरी ने गांव उमरा में वाल्मीकि समाज के घर जाकर खेद व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed