फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After six hours of hard work, the body of an eight-year-old teenager was found from the Balsamand canal.

छह घंटे की मशक्क्त के बाद बालसमंद नहर से मिला आठ साल के किशोर का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
After six hours of hard work, the body of an eight-year-old teenager was found from the Balsamand canal.
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
हिसार। तोशाम पुल के पास अपने दोस्तों के साथ बालसमंद नहर में नहाने गया 8 साल का आहिल का शव छह घंटे बाद कैमरी मार्ग के पास साइफन के नजदीक मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक आहिल सेक्टर 16-17 की झुग्गी झोपड़ी में रहता था।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार झुग्गी झोपड़ी में रहने वाला भरत कबाड़ बीनने का काम करता है। उनकी पत्नी भी मेहनत मजदूरी करती है। रविवार सुबह दोनों काम पर गए हुए थे। उनका आठ साल का बेटा आहिल झोपड़ी में रहने वाले दो किशोरों के साथ तोशाम पुल के पास बालसमंद नहर में नहाने के लिए गया था। नहर की गहराई ज्यादा होने के कारण आहिल और एक अन्य पानी में डूबने लगे। उनके साथ एक दस साल के किशोर ने एक युवक को पानी से बाहर निकाल दिया। उसके बाद पानी में डूबते आहिल को बहार निकालने का प्रयास करने लगा लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण बचा नहीं सका।
विज्ञापन

परिजनों को बताया, लोगों तलाशने में की मदद
नहर में नहाने गया किशोर दौड़ कर आसपास के लोगों के पास गया और आहिल के पानी में बहने के बारे में बताया। पता चलने पर आहिल की मां और अन्य कैमरी मार्ग पर पुल के पास पहुंच गई। वहां पर पानी में बहे आहिल की जांच शुरू की। पुलिस भी मौके पर पहुंची। बच्चे को तलाशने के लिए कुछ लोग नहर में उतरे और काफी मशक्कत के बाद उसे ढूंढ नहीं पाए। काफी समय बीत जाने के बाद कहीं पता न चलने पर नहर का पानी कम करवाया गया। उसके बाद साइफन के नजदीक उसका शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed