फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After not getting the property, the young man swallowed poison, died

जायदाद नहीं मिलने पर युवक ने निगला जहर, मौत

Fri, 02 Jul 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
After not getting the property, the young man swallowed poison, died
हिसार। अग्रोहा निवासी 26 वर्षीय अशोक कुमार ने पिता से जायदाद नहीं मिलने पर जहर निगल लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। अग्रोहा थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सुशील कुमार के बयान पर उसके पिता, सौतेली माता, मामा समेत छह पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में न्यू ऋषि नगर सुशील कुमार ने बताया कि अशोक समेत वह चार भाई-बहन थे। उनकी माता मायापति की वर्ष 1999 में मौत हो गई थी। उसके बाद उनके पिता रामनिवास ने वर्ष 2002 में जगाण निवासी सरस्वती से दूसरी शादी कर ली थी। जिससे उसको 16 वर्ष की एक बेटी है। सुशील ने बताया कि उसके भाई अशोक कुमार की शादी करीब 6 महीने पहले ही हुई थी और उसकी माता सरस्वती व पिता रामनिवास के साथ अग्रोहा की राम कॉलोनी में रहता था। अशोक कुमार क्रशर का काम करता था।
विज्ञापन

दूसरी पत्नी की बेटी के नाम जायदाद करना चाहता था पिता
सुशील ने आरोप लगाया कि उनकी माता सरस्वती व पिता रामनिवास उसके भाई अशोक कुमार को घर से निकालना चाहते थे। अपनी जायदाद को सरस्वती से जन्मी बेटी के नाम करना चाहते थे। इस बारे में कई बार पंचायत भी हुई। पंचायत में आरोपी हिस्सा देने की सहमति जता देते थे और बाद में मना कर देते थे। पंचायत में उसके सौतेले मामा और मामी शामिल होते थे और उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहर निगलकर सुशील के घर पहुंचा अशोक
सुशील ने बताया कि 30 जून की दोपहर करीब दो बजे अशोक उसके पास आया और उसे बताया कि उसे माता-पिता ने घर से निकाल दिया है। जिस कारण उसने जगाण निवासी मामा भजन लाल, सुरेश, मंजू व भजन लाल की पत्नी वासी जगाण से तंग आकर अग्रोहा में जहर निगला। अशोक कुमार को इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां 30 जून को अशोक कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक अशोक कुमार के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अशोक कुमार के भाई सुशील कुमार की शिकायत पर उनके पिता रामनिवास, माता सरस्वती, मामा भजनलाल, सुरेश, मंजू व भजनलाल की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरे को जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
एएसआई महेंद्र सिंह, अग्रोहा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed