फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After 11 years, the timings of buses going from Hisar to Delhi changed, came into force

Hisar News: 11 साल बाद हिसार से दिल्ली जाने वाली बसों का समय बदला, लागू हुआ

Tue, 18 Jul 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 18 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
After 11 years, the timings of buses going from Hisar to Delhi changed, came into force
हिसार। रोडवेज की ओर से दिल्ली जाने वाली बसों के समय में बदलाव किया गया है। जोकि लागू हो चुका है। बस स्टैंड पर यात्रियों को अनाउसमेंट के जरिये भी बसों के समय की सूचना दी जा रही है। रोडवेज की ओर से 11 साल बाद मुख्यालय के आदेश पर बसों के संचालन के समय में 15 मिनट से लेकर पौना घंटे तक का बदलाव किया है।
विज्ञापन

बता दें, कि पहले हिसार डिपो की दिल्ली जाने वाली बसों के 28 समय निर्धारित थे। मगर 2018 में ओवर टाइम बंद होने पर रोडवेज परिसर में कर्मचारियों ने 18 दिन तक हड़ताल की थी। उसके बाद कोरोना के केस आने शुरू हो गए। ऐसे में अब घटकर दिल्ली के 17 समय ही रह चुके हैं। हिसार से दिल्ली की पहली बस सुबह 4.18 बजे चल रही है, जबकि अंतिम बस रात 11.20 बजे की है। हालांकि 16 कृष्णा की बसें भी दिल्ली के लिए चल रही हैं। इन बसों में एसी की सुविधा है। हालांकि इन बसों में दिल्ली जाने के लिए अन्य बसों से 50 रुपये अतिरिक्त किराया है, लेकिन एसी की सुविधा होने के कारण यात्री इन बसों में सफर करना पसंद कर रहे हैं। ये सभी बाईपास होकर कश्मीरी गेट जाती हैं। इससे यात्रियों को पौना घंटा भी बचता है।
विज्ञापन

ये है हिसार से दिल्ली जाने वाली बसों की नई समय सारिणी
- सुबह 4.18 बजे
- सुबह 4.52 बजे
- सुबह 6.17 बजे
- सुबह 6.55 बजे
- सुबह 9.20 बजे
- सुबह 9.57 बजे
- सुबह 10.57 बजे
- सुबह 11.28 बजे
- दोपहर 2.48 बजे
- शाम 4.28 बजे
- शाम 4.35 बजे
- शाम 4.36 बजे
- शाम 4.56 बजे
- रात 8.05 बजे
- रात 8.50 बजे
- रात 10 बजे
- रात 11.20 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed