फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Adulteration in sweetness... 670 kg of khoya made from powder and vegetable ghee instead of milk seized, Chief Minister's flying squad conducted a raid

Hisar News: मिठास में मिलावट...दूध नहीं, पाउडर और वनस्पति घी से बना 670 किलो खावा बरामद, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Adulteration in sweetness... 670 kg of khoya made from powder and vegetable ghee instead of milk seized, Chief Minister's flying squad conducted a raid
हांसी में छानबीन करते टीम के सदस्य। स्रोत : विभाग
हांसी। हिसार के मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर धोला कुआं के पास स्थित खोवा निर्माण गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान टीम को मौके से दूध के पाउडर और वनस्पति घी से तैयार किया 670 किलो खोवा बरामद हुआ, जो खाद्य मानकों के खिलाफ है।
विज्ञापन

टीम ने बतरा स्वीट्स नामक प्रतिष्ठान के गोदाम से 140 किलो खोवा प्लास्टिक थैलियों में, 135 किलो टिन में और 395 किलो प्लेटों में रखा मिला। टीम ने तीनों स्रोतों से एक-एक सैंपल जांच के लिए भरे हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम की इंचार्ज सुनैना और खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल के नेतृत्व में टीम गोदाम पर पहुंची। इस दौरान गोदाम संचालक कपिल से लाइसेंस मांगा गया, जो 2027 तक वैध पाया गया। हालांकि, मौके पर जो खोवा तैयार हो रहा था वह दूध की जगह मिल्क पाउडर और वनस्पति घी से बनाया जा रहा था, जो नियमों के अनुसार खाद्य अपमिश्रण की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खोवा केवल शुद्ध दूध से तैयार होना चाहिए। नकली सामग्री से तैयार खोवा लोगों की सेहत से खिलवाड़ है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्योहारी सीजन को देखते हुए विभाग ने ऐसे मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सघन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। डॉ. चहल ने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में अन्य स्थानों पर भी छापे मारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed