{"_id":"663d28db93cd71898c07e884","slug":"administration-got-100-new-group-d-employees-appointment-letters-not-issued-hisar-news-c-21-hsr1020-378302-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रशासन को मिले 100 नए ग्रुप डी कर्मचारी, नहीं जारी हुए नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रशासन को मिले 100 नए ग्रुप डी कर्मचारी, नहीं जारी हुए नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
हांसी। स्थानीय प्रशासन को 100 नए ग्रुप डी कर्मचारी मिल गए हैं। ग्रुप डी के कर्मचारी अपने ज्वाइंनिंग पत्र लेकर लघु सचिवालय में पहुंचे। लेकिन एसडीएम के चुनावी ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण उनकी नियुक्ति नहीं की जा सकी। शुक्रवार को अवकाश के चलते अब सोमवार को उनके नियुक्ति होगी।
इन नए कर्मचारियों की ड्यूटी विभिन्न विभागों में लगाई जाएगी। इन नए कर्मचारियों को एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, बीडीपीओ ऑफिस सहित अन्य विभागों में लगाया जाएगा। जिसके चलते अभी चुनावी ड्यूटी में प्रशासन को इन नए कर्मचारियों की ज्वाइंनिंग से सहायता भी मिलेगी। ज्वाइंनिंग को लेकर लघु सचिवालय के दूसरे तल पर स्थित एसडीएम कार्यालय में पूरे दिन युवाओं का जमावड़ा रहा। ग्रुप में चयनित हुए 100 युवा अपनी ज्वाइंनिंग को लेकर यहां पहुंचे थे। इस दौरान उनके ज्वाइंनिंग पत्र ले लिए गए। लेकिन उन्हें स्टेशन अलॉट नहीं कि जा सके। क्योंकि एसडीएम मोहित महराणा चुनावी ड्यूटी के चलते हिसार में थे। शाम तक कर्मचारी नियुक्ति पत्र की इंतजार में बैठे रहे।
इस दौरान युवा परेशान हुए। बैठने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त न होने के कारण युवा जमीन पर ही बैठे रहे। शाम को एसडीएम के नहीं आने पर उन्हें वापस भेज दिया गया। अब उन्हें सोमवार को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। अभी कर्मचारियों को उनकी नियुक्ति किन विभागों में होगी इसके बारे में मौखिक रूप से बता दिया गया। एसडीएम मोहित महराणा ने बताया कि चुनावी ड्यूटी में व्यस्त होने के चलते स्टेशन अलॉट नहीं किए जा सके। सोमवार को स्टेशन अलॉट होंगे।