फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ADGP team raided factories making desi ghee and paneer

Hisar News: एडीजीपी टीम ने देसी घी और पनीर बनाने वाली फैक्टरियों पर मारा छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
ADGP team raided factories making desi ghee and paneer
हिसार। घी की फैक्टरी में सैंपल लेते खाद्य ​सुरक्षा विभाग के अ​धिकारी।
हिसार, हांसी। एडीजीपी की विशेष टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ वीरवार शाम हिसार, बरवाला और हांसी में देसी घी और पनीर बनाने वाली कई फैक्टरियों पर छापा मारा। टीम ने 15 हजार लीटर से अधिक घी बरामद किया है और घी व पनीर के सैंपल भरे। इस दौरान टीम को फैक्टरी से घी बनाने वाली नामी कंपनियाें के रेपर मिले हैं।
विज्ञापन

एडीजीपी श्रीकांत जाधव को पिछले कई दिनों से फैक्टरियों में मिलावटी घी और पनीर बनाने की शिकायतें मिल रही थीं। वीरवार को एडीजीपी के आदेश पर स्पेशल टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापे मारेे। टीम ने फैक्टरियों से घी के टीन, नामी कंपनियों के रेपर, घी बनाने के लिए इस्तेमाल करने वाले जार, मशीनें जब्त की। पुलिस की जांच में सामने आया कि यहां तैयार होने वाला घी और पनीर आसपास के गांव के अलावा अन्य जिलों में सप्लाई किया जा रहा है। देर रात तक कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

टीम ने शहर में सिरसा हाईवे पर तनेजा मिल्क एंड फूड प्रोडक्टस, रजत इंटरप्राइजेज और बरवाला में दौलतपुर मार्ग पर श्रीराम मिल्क डेयरी पर कार्रवाई की। इसके आवा ढाणी कुतुबपुर के पास जोग डेयरी पर छापा मारा। इस दौरान डेयरी से 3815 लीटर घी और 220 किलोग्राम पनीर बरामद हुआ। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरवाला में दुकान से 16 सैंपल जांच के लिए भेजे
बरवाला। शहर के दौलतपुर मार्ग पर चल रही श्रीराम मलिक नामक दुकान से पनीर, घी व दूध के 16 सैंपल लिए गए। जिस दुकान से सैंपल लिए है, वह वार्ड-2 निवासी मुनीष कुमार की है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह, एएसआई हरीश शर्मा ने बताया कि दुकान से 180 किलोग्राम पनीर, 550 किलोग्राम घी व 100 लीटर दूध बरामद हुआ है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रत्येक वस्तु के 4-4 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भिजवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed