फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Additional staff and doctors will be deployed in Civil Hospital on Holi festival, emergency facilities will be available.

Hisar News: होली पर्व पर नागरिक अस्पताल में अतिरिक्त स्टॉफ व डॉक्टरों की होगी तैनाती, आपातकालीन सुविधा रहेगी उपलब्ध

Mon, 18 Mar 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 18 Mar 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Additional staff and doctors will be deployed in Civil Hospital on Holi festival, emergency facilities will be available.
हांसी। होली पर्व के मद्देनजर हांसी नागरिक अस्पताल में विशेष तैयारी की गई है। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में अतिरिक्त चिकित्सक व स्टाफ तैनात किए जाएंगे, ताकि होली पर पर कोई घटना होने पर इलाज मुहैया करवाया जा सके। आपातकालीन वार्ड में 25-26 मार्च को सुबह व दोपहर की शिफ्ट में दो-दो चिकित्सक और रात में भी चिकित्सकों की व अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी। वहीं मरीजों के लिए दवाई का भी अतिरिक्त मात्रा में प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएमओ राहुल बुद्दीराजा ने कहा कि होली पर्व पर आपातकालीन सेवा में सभी सुविधाएं मुहैया होगी। साथ ही पुलिस प्रशासन से भी अस्पताल में पुलिस कर्मियों की डिमांड की जाएगी, ताकि मरीज व उसके तीमारदार किसी बात को लेकर चिकित्सक से न भिड़ पड़ें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि होली पर्व पर खेलते समय सावधानी बरतें। खासकर मिलावटी व केमिकल युक्त रंग का प्रयोग न करें, ताकि वह बीमार पड़ने से बच सकें।
विज्ञापन




होली खेलने से पहले चेहरे पर तेल व क्रीम का करें प्रयोग

नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि होली पर्व पर मिलावटी रंग की बिक्री भी शुरू हो जाती है। आम उपभोक्ता इन रंगों की पहचान नहीं कर पाते और संगे-संबंधियों के बीच खुशी मनाते समय इसी रंग का प्रयोग करने लगते हैं। इससे उनके चमड़ी पर विपरीत प्रभाव शुरू हो जाता है। बाद में इससे उबरने के लिए मरीजों को कई तरह की दवाओं का प्रयोग करना पड़ता है। उनके मुताबिक, रंग के प्रयोग करने से पहले कुछ आसान उपाय अपनाकर इनके बुरे असर से बचा जा सकता है। शरीर के खुले अंगों में बाल व चेहरा ही मुख्य रूप से होते हैं, बाकी शरीर आम तौर पर कपड़ों से ढका होता है। ऐसे में होली खेलने से पहले चेहरे पर तेल व क्रीम का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन





----------------------------------------------होली पर्व के चलते सभी चिकित्सकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आपातकालीन वार्ड में अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। दवाओं का भी उचित प्रबंध कर दिया गया है। 25 व 26 मार्च को आपातकालीन वार्ड में अतिरिक्त स्टाफ ड्यूटी पर रहेगा।

- डॉ. राहुल बुद्दीराजा, एसएमओ नागरिक अस्पताल, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed