Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Additional Deputy Commissioner reached the protest of villagers in village Mughalpura

Hisar News: गांव मुगलपुरा में ग्रामीणों के धरने पर पहुंचे अतिरिक्त उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Additional Deputy Commissioner reached the protest of villagers in village Mughalpura
उकलाना धरनास्थल पर जाकर ग्रामीणों से बात करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त
उकलाना मंडी। पेयजल की समस्या को लेकर ग्राम मुगलपुरा के सरपंच व ग्रामीण सरकार के खिलाफ गांव में धरने पर बैठे हैं। वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त नीरज कुमार धरने पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात कर मौके का निरीक्षण किया। अतिरिक्त उपायुक्त के पहुंचने पर ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। दो गलियों में अवैध कब्जे के चलते कोर्ट की तरफ से स्टे लगाया गया है। इन गलियों में पेयजल की लाइन बिछाई तो गई है, लेकिन सप्लाई शुरू नहीं की जा रही है। गांव का एक गुट कोर्ट का स्टे दिखाकर कह रहा है कि पहले गांव में कब्जे हटवाओ नहीं तो वे आत्महत्या कर लेगें।
विज्ञापन

वहीं सरपंच राजपति के नेतृत्व में दूसरे गुट के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या का हल करने की बात अतिरिक्त उपायुक्त से कही। उन्होंने कहा कि इस समस्या का हल नहीं होगा तो हम भी आत्महत्या कर लेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक इसका हल नहीं हो जाता, तब तक वे धरना जारी रखेंगे और लोकसभा चुनाव के मतदान का बहिष्कार करेंगे। सरपंच प्रतिनिधि मंगल खरोलिया ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि कोर्ट के स्टे के आगे हम कुछ नहीं कर सकते, फिलहाल गांव में पेयजल के लिए दो टैंकरों की सप्लाई करवा देते हैं। मामले की स्टडी के लिए डीडीपीओ द्वारा दोनों गुटों को बैठाकर इसका स्थायी हल निकालते हैं। इस पर ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया। इस मौके पर सरपंच राजपति, ब्लॉक समिति सदस्य रजत, राजेश, सुरेंद्र, राजबीर भाटीवाल, बलकार, जोगी, कुलदीप, चंदगीराम, दलबीर, कृष्णा, भरथो, सुनीता, पूर्व सरपंच सुरेश कुमार, संतोष, रतन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed