{"_id":"65492eba2cb7e07c7f01c802","slug":"adampur-police-sent-murder-accused-to-jail-after-remand-hisar-news-c-21-hsr1020-255262-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आदमपुर पुलिस ने रिमांड के बाद हत्या आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आदमपुर पुलिस ने रिमांड के बाद हत्या आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। गांव मोडाखेड़ा में एक सप्ताह पहले 57 वर्षीय इंद्राज की हत्या करने के तीन आरोपियों को दो दिन के रिमांड के बाद सोमवार को हिसार अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी पंजाब के अबोहर निवासी संदीप कुमार, राजस्थान के पीलीबंगा निवासी कैलाश उर्फ शेखु व गांव मोडाखेड़ा निवासी मोनू को जेल भेज दिया है।
जबकि इस मामले में भागो देवी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आदमपुर थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इंद्राज से उनकी किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। जिस पर उन्होंने घर में मुंह पर तकिये से दम घोंट कर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद शव पड़ोसी ओमप्रकाश के खेत की नाली में डाल दिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने मृतक का टूटा हुआ फोन, जेब से निकाले चार हजार रुपये व तकिया बरामद किया है।
गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे सुभाष चंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। सुभाष ने पुलिस को बताया कि 30 अक्तूबर की शाम को उसके पिता सैर के लिए निकले थे और अगले दिन सुबह उनका खेत की नाली में पड़ा मिला था।