फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Adampur-College Road railway crossing to remain closed for 10 hours today.

Hisar News: आदमपुर-कॉलेज रोड रेलवे फाटक आज 10 घंटे रहेगा बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Adampur-College Road railway crossing to remain closed for 10 hours today.
आदमपुर। आदमपुर-कॉलेज रोड स्थित रेलवे फाटक संख्या-113 सोमवार, 21 सितंबर को रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान फाटक से वाहनों और राहगीरों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन

आदमपुर रेलवे स्टेशन मास्टर विक्रम ने बताया कि रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य निर्धारित समय में किया जाएगा। इसके चलते फाटक करीब 10 घंटे तक बंद रखा जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों और राहगीरों से असुविधा से बचने के लिए सहयोग करने व इस दौरान वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है। रेलवे अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान बंद फाटक से निकलने का प्रयास न करें और निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। इससे यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में भी मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed