फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of theft from juice and fast food shop arrested

Hisar News: जूस व फास्ट फूड की दुकान से चोरी का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Accused of theft from juice and fast food shop arrested
हिसार। थाना शहर पुलिस ने जूस व फास्ट फूड की दुकान से चोरी करने के आरोपी दीपक निवासी अमरोहा को गिरफ्तार किया है। मुख्य सिपाही नवीन कुमार ने बताया कि तलाकी गेट स्थित दुकान से नकदी और सामान चोरी होने की शिकायत दुकान संचालक सुरेंद्र सचदेवा (निवासी विजय नगर, हिसार) ने शिकायत में दी थी। आरोपी पहले इसी दुकान पर काम करता था। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी से पूछताछ उपरांत उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन

होटल से नकदी चोरी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
हिसार। थाना सिविल लाइन पुलिस ने होटल से नकदी चोरी करने वाले आरोपी जीरकपुर निवासी सचिन को पकड़ा है। जांच अधिकारी एएसआई अंजू बाला ने बताया कि होटल मालिक सचिन बंसल (निवासी मोहना मंडी, हिसार) ने थाना शहर हिसार में शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 अगस्त को होटल से 51 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान धनराशि की बरामदगी के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed