फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of swindling 45 lakhs in the name of getting Japan's student visa and job arrested

Hisar News: जापान का स्टूडेंट वीजा और नौकरी दिलाने के नाम पर 45 लाख ऐंठने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Jun 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 22 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Accused of swindling 45 lakhs in the name of getting Japan's student visa and job arrested
हिसार। जापान का स्टूडेंट वीजा और पार्ट टाइम नौकरी दिलवाने के नाम पर 5 युवकों से 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंजाब के नवा शहर निवासी अमरदीप को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस संबंध में 27 जुलाई 2020 को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक प्रवेश ने बताया कि खारिया गांव निवासी राजेश ने बताया था कि वह आरोपी अमरदीप को पहले से जानता था। 10 जनवरी 2019 को अमरदीप से चिकनवास गांव के पास एक होटल पर मिला था। उस समय दोस्त भी बैठे थे। अमरदीप ने कहा कि वह जापान का स्ट्डेंट वीजा और पार्ट टाइम नौकरी दिलवा सकता है। एक उम्मीदवार को 9.5 लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने हम पांचों से 50-50 हजार रुपये और दस्तावेज ले लिए। दो दिन बाद उसने पांचों के सर्टिफिकेट ऑफ एलिजिबिलिटी, मिनिस्ट्री ऑफ जस्टिस, जापान सरकार की फोटो कॉपी लेकर आया और कहा कि अब बाकी के रुपये अकाउंट में ट्रांसफर कर दो। राजेश और उसके दोस्तों ने 9 लाख के हिसाब से 45 लाख रुपये उसके अकाउंट में भेज दिए। इसके बाद अमरदीप ने राजेश और उसके दोस्तो के कहा कि सभी 10 -10 लाख रुपये अपने अकाउंट में जमाकर अकाउंट स्टेटमेंट ई मेल करो। आरोपी ने रुपये लेने के बाद उन्हें जापान नहीं भेजा। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने अमरदीप को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed