फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of fraud worth lakhs arrested

Hisar News: लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud worth lakhs arrested
हिसार। साइबर थाना पुलिस ने कम ब्याज पर कर्ज दिलाने का झांसा देकर 4.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने बीमा पॉलिसी के आधार पर बिना ब्याज का कर्ज दिलाने का लालच दिया। इसके लिए ऋण आवेदन पत्र तैयार करने, कोई कर्ज बकाया न होने और अन्य शुल्क बताकर उनसे कुल 4,53,172 रुपये अलग से ठग लिए। इस शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस थाने में 16 जुलाई को केस दर्ज कर जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पुख्ता सबूत जुटाने के बाद साइबर थाना पुलिस ने जिला सारण, बिहार के डाबरपुर निवासी आरोपी मंजीत कुमार उर्फ गोविंदा को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता से बिना ब्याज का कर्ज दिलाने के बहाने से धोखाधड़ी की। पुलिस के जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed