फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused in the rape of a Class 9 student and a young woman apprehended; accused of committing the crime inside a trolley; FIR registered.

Hisar News: नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी और युवती काबू, ट्रॉली में वारदात को अंजाम देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 10 Jul 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 10 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused in the rape of a Class 9 student and a young woman apprehended; accused of committing the crime inside a trolley; FIR registered.
बरवाला। क्षेत्र के एक गांव में नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर नजदीकी गांव के रहने वाले सतीश और छात्रा के गांव की एक युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि शिकायत में सरकारी स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता ने बताया कि 6 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में गांव की ही युवती मिली जो जरूरी काम होने का बहाना बनाकर उसे जोहड़ के पास ले गए। वहां पहले से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी जिस पर तिरपाल बंधा था।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां मौजूद सतीश ने छात्रा को जबरन ट्रॉली के अंदर खींच लिया और उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। छात्रा ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया। वारदात के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने पिता को आपबीती बताई जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed