फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused caught for cheating 1.53 lakh rupees by luring with a part-time job

Hisar News: पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 1.53 लाख रुपये ठगने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Accused caught for cheating 1.53 lakh rupees by luring with a part-time job
हांसी। पुलिस ने टेलीग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 1.53 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का आरोपी राजस्थान के अलवर निवासी सचिन को राजगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

साइबर थाना हांसी में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि 28 जनवरी को गांव गढ़ी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके टेलीग्राम नंबर पर पार्ट-टाइम काम के बारे में एक मैसेज आया। शिकायतकर्ता के सहमति जताने पर उसे होटल रेटिंग देने और स्टार रेटिंग का काम बताया गया और एक ग्रुप से जोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रुप में शिकायतकर्ता से बार-बार स्क्रीनशॉट साझा करने के लिए कहा और गलत टास्क दिए जाते थे। इस दौरान आरोपियों ने ट्रेडिंग के नाम पर पैसे दोगुने करने का झांसा दिया और अलग-अलग यूपीआई आईडी से 1.53 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed