Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused BJP of vote theft, explained the importance of franchise to villagers

Hisar News: भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया, ग्रामीणों को मताधिकार का महत्व बताया

Sun, 15 Nov 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 15 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accused BJP of vote theft, explained the importance of franchise to villagers
वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत गांव उमरा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बजरंग गर्ग। स - फोटो : chineni news
हांसी। गांव उमरा में कांग्रेस की ओर से ''वोट बचाओ-देश बचाओ'' अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं हांसी जिला प्रभारी बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन

गर्ग ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर देश और प्रदेश में वोट चोरी की है। सही मतदाताओं के वोट कटवाए गए और चुनाव में धांधली करके सरकार बनाई गई। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। यह केवल अधिकार नहीं बल्कि देश का भविष्य तय करने का माध्यम भी है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों के मतदाता पहचान और सूची में दर्ज नामों की जांच करें। किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है या उसमें कोई त्रुटि है तो नियमानुसार उसे ठीक करवाएं। उन्होंने कहा कि युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी सहित समाज के हर वर्ग को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ और सुमन शर्मा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करवाना और चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता की मांग को मजबूत करना है। किसी भी पात्र मतदाता को उसके अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

बजरंग गर्ग ने कहा कि अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर पवन गोयल, मनोज राठी, युवा अध्यक्ष सोबिन भाटला, अशोक मलिक और तेलुराम जांगड़ा सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed