फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accident near Geeta Chowk: Uncle going to give niece's wedding card crushed by truck, dies

गीता चौक के पास हादसा : भतीजी की शादी का कार्ड देने जा रहे चाचा को ट्रक ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Accident near Geeta Chowk: Uncle going to give niece's wedding card crushed by truck, dies
गीता चौक के पास हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और जानकारी जुटाते पुलिसकर्मी। 
हांसी। हिसार रोड पर गीता चौक के पास सोमवार को सिसाय बोलाना के सुनील (41) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के समय सुनील अपनी भतीजी की शादी का कार्ड देने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सुनील की भतीजी की शादी 8 नवंबर को होना तय हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुखजीत सिंह ने बताया कि सुनील सुबह लगभग 11 बजे शादी का कार्ड देने के लिए हिसार की ओर निकले। गीता चौक पार करने के बाद थोड़ी दूरी तय करने पर हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि सुनील ट्रक के टायरों के नीचे फंस गए और ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सुनील की पहचान उनकी मोटर साइकिल के नंबर और शादी के कार्ड पर लिखे मोबाइल नंबरों के आधार पर हुई। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचे और वहां सुनील की शिनाख्त की। परिवार ने बताया कि सुनील अविवाहित थे। हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। जांच अधिकारी सुखजीत सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed