फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   aarya samaj, disruption, nagori gate, disruption, hisar

आर्य समाज नागोरी गेट में फिर विवाद

Sun, 21 Aug 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Sun, 21 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
aarya samaj, disruption, nagori gate, disruption, hisar
आर्य समाज - फोटो : bureau
आर्य समाज नागोरी गेट में सत्संग के बाद बैठक में विवाद होने का मामला सामने आया है। संघर्ष समिति के सदस्यों ने ट्रस्ट के पदाधिकारी पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी व उनके बेटे पर मारपीट कर धक्के मारकर उन्हें बाहर निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले के बारे में सतबीर शेखावत ने पुलिस को शिकायत दी है। विवाद में घायल हुए लोगों को को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


सतबीर शेखावत व श्याम जाखड़ ने बताया कि वे लोग सत्संग में गए हुए थे। सत्संग खत्म होने के बाद जब उन्होंने कहा कि उन्हें भी बोलने का मौका दिया जाए तो इस बात पर बहस हो गई। शेखावत का आरोप है कि उन्होंने पुराने सदस्यों की सूची और नए सदस्यों को प्रवेश करवाने के लिए प्रवेश पत्र मांगे तो हरिसिंह सैनी व उनके लड़के ने उनपर हमला कर दिया। आरोप है कि कुछ बदमाशों ने श्याम जाखड़ का हरिसिंह सैनी व उनके बेटे के कहने पर अपहरण का प्रयास करते हुए बंधक बनाने की कोशिश भी की। मगर बुजुर्गों के बीच में आने के कारण उनका प्रयास असफल हो गया।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने मामले के बारे में पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर वहां मौजूद बदमाश भाग खड़े हुए। इस छीना झपटी में श्याम जाखड़ की सोने की चेन टूटकर नीचे गिर जाने की बात भी कही जा रही है। जाखड़ ने आरोप लगाया है कि सैनी गुट के सदस्य आर्य समाज मंदिर के बाहर गाड़ियों में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं गाड़ियों में श्याम जाखड़ का अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया गया जो असफल हो गया।
सिटी थाना में दी पुलिस को शिकायत संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी थाने में जाकर हरिसिंह सैनी, उनके पुत्र व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी। थाने में शिकायत देने मौके पर दलबीर सिंह आर्य पूर्व एसडीओ, मुंशीराम आर्य पूर्व कमांडेंट, आर्य विजेंद्र दलाल, प्रधान आर्य समाज आदमपुर मंडी ललित आर्य, सुरेश आर्य, नरेंद्र आर्य, चतर सिंह आर्य, लीलूराम आर्य व सतबीर आर्य सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


कुछ लोग बेवजह आरोप लगा रहे हैं। कोई कुछ भी कह सकता है। वेद सप्ताह शुरू होने वाला है। कार्यक्रम शांतिपूर्वक ना हो इसके लिए बेवजह अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। शेखावत अग्रोहा से यहां आता है। यहां ये मेंबर भी नहीं है। अभी तीन से चार बार से आना शुरू हुआ है।
- हरिसिंह सैनी, पूर्व मंत्री, पदाधिकारी आर्य समाज नागोरी गेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed