फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   AAP submitted a memorandum to the corporator to correct the errors in the property ID

Hisar News: प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां दुरुस्त कराने के लिए आप ने निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
AAP submitted a memorandum to the corporator to correct the errors in the property ID
हिसार। शहर की प्रॉपर्टी आईडी की गड़बड़ियां दुरुस्त कराने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद निगमायुक्त के माध्यम से निकाय मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि याशी कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जाए और कंपनी पर भारी जुर्माना किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों निकाय विभाग ने शहर की प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए याशी कंपनी को कार्य दिया था। विभाग ने कंपनी को करोड़ों रुपयों का भुगतान किया है। याशी कंपनी ने आनन-फानन में शहर के लोगों की प्रॉपर्टी आईडी को गलत तरीके से बनाने का कार्य किया। शहर के लोगों को अपनी प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस मौके पर एडवोकेट संजय बूरा जिला प्रधान हिसार, हिसार संगठन मंत्री बीएल शर्मा, पश्चिमी जोन से सचिन जैन, युवा जिला अध्यक्ष विरेंद्र नरवाल, जिला प्रवक्ता एडवोकेट विरेंद्र शर्मा, दलबीर किरमारा, जगदीश तायल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed