फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A youth was attacked with a sharp weapon in Jamnikheda

Hisar News: जामनीखेड़ा में तेजधार हथियार से युवक पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with a sharp weapon in Jamnikheda
बास। क्षेत्र के गांव जामनीखेड़ा में युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। बास थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर 8 नामजद सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित मनीष ने पुलिस को बयान में बताया कि वह 20 मई को रोजाना की तरह दोपहर करीब 12:30 बजे भैंसों को बनी से घर लाने गया था। तभी कुछ लोगों ने उस पर अचानक से हमला कर दिया और लाठी-गंडासों व तेजधार हथियारों से बुरी तरह पीटकर अधमरा हालत में छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और मनीष को गंभीर हालत में पहले नारनौंद के नागरिक अस्पताल और फिर रोहतक के पीजीआई में रेफर किया गया। मनीष ने अपनी शिकायत में बताया कि हमलावरों में देवेंद्र, निखिल, नवदीप, रितिक, विनय, विनीत, योगेश उर्फ निट्टू, मोहित और अन्य लोग शामिल थे। सभी आरोपी हथियारों से लैस थे और हमले के बाद परिजनों को भी धमकी दी गई कि अब एक को तोड़ा है, बाकी को भी तोड़ेंगे। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर 8 नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed