फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A youth was attacked and his hand was broken in Madanheri village, case registered

Hisar News: गांव मदनहेड़ी में युवक पर हमला कर तोड़ा हाथ, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked and his hand was broken in Madanheri village, case registered
बास। गांव मदनहेड़ी में एक युवक पर बिंडो से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल की शिकायत पर बास थाना पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मदनहेड़ी निवासी मनोज ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है।
विज्ञापन

17 अप्रैल को वह तुड़ी की ट्रॉली लेकर रमेश के घर पर खाली करने के लिए जा रहा था। रास्ते में दिनेश अपनी भैंस को लेकर जा रहा था। जब वह वापस आया तो दिनेश अपने घर के सामने हाथ में बिंडा लेकर खड़ा था। दिनेश अचानक ट्रैक्टर पर चढ़ गया और मेरे ऊपर बिंडे से हमला कर दिया। आरोपी ने हाथ और टांग पर कई वार किए। किसी तरह जान बचाकर घर की तरफ भागा। भाई मंदीप उसे इलाज के लिए नारनौंद अस्पताल ले गया। वहां से चिकित्सक ने हिसार रेफर कर दिया। अगले दिन वह गर्ग अस्पताल हांसी पहुंचा। डॉक्टर ने हाथ का ऑपरेशन किया और बताया कि हाथ टूट गया है। मनोज ने बताया कि दिनेश ने कहा था कि तूने मेरी भैंसों को साइड मारी है, तुझे जान से मार दूंगा। बास पुलिस ने मदनहेड़ी निवासी मनोज की शिकायत पर दिनेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed