{"_id":"67549d98cf1e21383d0054f4","slug":"a-youth-from-khedar-village-was-kidnapped-and-released-after-paying-a-ransom-of-rs-480-lakh-hisar-news-c-21-1-noi1022-520749-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गांव खेदड़ के युवक का अपहरण, 4.80 लाख फिरौती लेकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गांव खेदड़ के युवक का अपहरण, 4.80 लाख फिरौती लेकर छोड़ा
Sun, 08 Dec 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
बरवाला। गांव खेदड़ के एक युवक के अपहरण करने का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ता उसे गाड़ी में जबरन बैठकार ले गए और पिस्तौल दिखाकर उसके गले से सोने की चैन निकाल ली। इसके बाद उसे धमकी दी कि अपनी पत्नी को फोन कर कहे कि उसे सीआईए फतेहाबाद ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में खेदड़ निवासी अश्विनी ने बताया कि 25 नवंबर की दोपहर उसके पास गांव खरड़ अलीपुर निवासी अमरजीत उर्फ देशड़ का फोन आया कि कुछ काम है, हमें किरोड़ी चलना है। थोड़ी देर में खेदड़ बस स्टैंड पर आ जाओ। इसके बाद वह और बालसमंद निवासी नवीन बस स्टैंड पर अपने साले के लडके समीर निवासी नरवाना हाल खेदड़ के मोटरसाइकिल पर आए। तभी हमारे पास एक कार आकर रुकी, जिसमे अमरजीत उर्फ देशड़ व दो अन्य व्यक्ति थे। उसे गाड़ी में बैठा लिया और नवीन बैठने लगा तो दरवाजा बंद कर कार को चौपटा कि तरफ भगा ली। नवीन को न बैठाने का कारण पूछा तो अमरजीत व एक अन्य ने उस पर पिस्तौल तान दी।
इसके बाद गाड़ी को थर्मल गेट के पास से होते हुए हिसार रोड की तरफ ले गए। फिर खेदड़ वाले रास्ते पर आ गए और कहा कि चुपचाप हमारे साथ चल। फिर उन्होंने उसकी सोने कि चैन छीन ली और कहा कि पत्नि की फोन कर छुड़वाने के लिए 10 लाख रुपये भेजने के लिए कहा। पत्नी सविता को फोन किया तो उसने किसी तरह 4,84,000 रुपयों का जुगाड़ किया। इन रुपयों को अलग माध्यम से आरोपियों के खातों में डाल दिए। शाम करीब 5 बजे अमरजीत व उसके दोस्तों ने जान से मारने कि धमकी देकर उससे तोशाम के पास छोड़ दिया।