फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young man died due to drug overdose

Hisar News: नशे की ओवरडोज से युवक की जान गई

Sun, 19 Jan 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 19 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
A young man died due to drug overdose
हिसार। नशे की ओवरडोज से युवक विक्रम (28) की मौत हो गई। रविवार सुबह आजाद नगर थाना पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

स्याहड़वा निवासी अजीत सिंह का बेटा विक्रम खेतीबाड़ी करता था। उसे नशे की लत थी। शनिवार सुबह वह घर से बाहर गया था और दोपहर में बेहोशी की हालत में घर आया। आते ही कमरे में जाकर सो गया। शनिवार रात करीब 8:30 बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेंं ज्यादा नशा करने के कारण उसके मौत की पुष्टि हुई है। विक्रम शादीशुदा था और उसको एक बेटी है। जांच अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि ज्यादा नशा करने के कारण विक्रम की मौत हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed