फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A woman's severed leg found in the dirty drain of Arya Nagar, sent to the district civil hospital for examination

Hisar News: आर्य नगर के गंदे नाले में मिला महिला का कटा पैर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
A woman's severed leg found in the dirty drain of Arya Nagar, sent to the district civil hospital for examination
हिसार। गांव आर्य नगर में बुधवार को एक गंदे नाले में महिला का कटा पैर मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत डायल-112 पर दी। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पैर को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पंचायत सदस्य धर्मपाल ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक ग्रामीण ने उन्हें सूचना दी कि नाले के पास से काफी बदबू आ रही है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि नाले में एक कटा हुआ पैर पड़ा है। पैर में सलवार का टुकड़ा भी फंसा हुआ था जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह किसी महिला का पैर हो सकता है। पैर का अधिकांश मांस भी गायब था।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना डायल-112 को दी। सूचना पर आजाद नगर थाना प्रभारी दलबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। करीब एक घंटे बाद पुलिस पैर को कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि पैर को जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया है, जहां से आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
उठ रहे हैं ये सवाल
यह पैर किसका है?
क्या यह वास्तव में किसी महिला का पैर है?
नाले में कटा हुआ पैर किसने और कब फेंका?
क्या किसी की हत्या के बाद पैर यहां फेंका गया है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed