फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A storm accompanied by 64 mm of rainfall caused 106 electricity poles and 208 trees to fall.

Hisar News: 64 एमएम बारिश के साथ अंधड़ से 106 बिजली खंभे और 208 पेड़ गिरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A storm accompanied by 64 mm of rainfall caused 106 electricity poles and 208 trees to fall.
 बरसात के बाद कैम्प चौक पुल के आगे भरे पानी में से गुजरते वाहन चालक। 
हिसार। करीब 35 दिन बाद हुई तेज बारिश ने राहत के साथ आफत भी दी। 17 सितंबर की अलसुबह जिले में 64 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज आंधी से हिसार और हांसी में 106 बिजली पोल टूट गए और 208 पेड़ गिर गए।
विज्ञापन


एनएच-9 समेत कई सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। वन विभाग ने पेड़ हटाकर रास्ते साफ कराए। शहर में जलभराव और कीचड़ से लोगों को परेशानी हुई। तलवंडी राणा में मकान गिरने से दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं, भामाशाह नगर में करंट लगने से दो गाय और एक बछड़ी की मौत हो गई।
विज्ञापन


सामान्य तौर पर सितंबर में हिसार जिले में 90 एमएम बारिश होती है, लेकिन इस महीने 17 सितंबर से पहले एक बूंद भी बारिश नहीं हुई थी। अलसुबह हुई 64 एमएम बारिश से महीने का अधिकांश कोटा एक ही दिन में पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में अब तक 30.4 एमएम बारिश कम हुई है। एक जून से 17 सितंबर तक जिले में 228 एमएम बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस अवधि में 285 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। यह सामान्य से करीब 20 प्रतिशत कम है।

गांव तलवंडी राणा में सुबह करीब सात बजे बारिश के दौरान एक मकान अचानक गिर गया। हादसे में दो बच्चों और एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों की हालत गंभीर है।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सरपंच दयाल सिंह ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मकान गिरने से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन मौके का जायजा लेकर हरसंभव मदद करे।

हिसार और हांसी जिले में टूटे 106 पोल

तेज आंधी से हिसार जिले में 16 और हांसी में 90 बिजली पोल टूट गए। इनमें आदमपुर में 11 और बरवाला में पांच पोल शामिल हैं। आदमपुर में दो ट्रांसफार्मर खराब हुए जिनकी जगह अस्थायी ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। बारिश रुकते ही बिजली निगम के फील्ड स्टाफ ने लाइनों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया। सुबह नौ बजे तक सभी फीडर सुचारू कर दिए गए।

भामाशाह नगर के गेट पर दो गाय व बछड़ी की मौत

बारिश के दौरान भामाशाह नगर के गेट पर करंट लगने से दो गाय और एक बछड़ी की मौत हो गई। सूचना के बाद भी बिजली की लाइन करीब आधे घंटे से अधिक समय बाद बंद की गई। हादसे की जिम्मेदारी को लेकर नगर निगम और बिजली निगम के अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। बिजली निगम के सिटी सब डिविजन के एसडीओ प्रवीन कुमार ने कहा कि कॉलोनी के वेलकम गेट में लगी स्ट्रीट लाइट से करंट आया है। उनके पोल दूर लगे हैं। नगर निगम के एमई अमित बेरवाल ने कहा कि यह जांच का विषय है और बिजली निगम प्रशासन बेवजह नगर निगम पर दोष मढ़ रहा है।

50 क्विंटल मूंगफली बही

अनाज मंडी की दुकान नंबर 60 में रखी करीब 50 क्विंटल मूंगफली बारिश के पानी में बह गई। आढ़ती जगदीश ने बताया कि देर रात हुई बारिश से मूंगफली सड़क पर बहने लगी। जाल लगाकर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन पूरी मूंगफली बरामद नहीं हो सकी। बारिश में भीगी मूंगफली की गुणवत्ता प्रभावित होने से उसका रेट भी कम मिलने की आशंका है।


सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित

घिराय। देर रात तेज आंधी और बारिश से क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिर गए। हांसी-बरवाला मार्ग पर राजली के पास पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। मशीन की मदद से पेड़ हटाकर रास्ता साफ कराया गया। खरकरी-घिराय और घिराय-राजली मार्ग पर भी कई स्थानों पर पेड़ गिरने से वाहन चालकों और ग्रामीणों को परेशानी हुई। बिजली के टूटे पोल और लाइनों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई। आंधी से गन्ने की फसल बिछ गई, जबकि बाजरा और नरमा-कपास की फसल भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed