{"_id":"6598415eaaf65e463a0f21c0","slug":"a-speeding-tractor-trolley-hits-an-elderly-man-riding-a-scooter-he-dies-on-the-spot-hisar-news-c-21-hsr1020-293979-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत
विज्ञापन
शिविर के समापन के दौरान उपस्थित छात्राएं व स्टॉफ सदस्य।
हांसी। दिल्ली रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार वृद्ध कारोबारी को कुचल दिया। वृद्ध को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व जांच शुरू कर दी है।
मृतक अशोक आहूजा के बेटे सुनील ने बताया कि वह आदर्श नगर का रहने वाला है। सुनील ने बताया कि उसके पिता 65 वर्षीय अशोक आहूजा की सीसर गांव में खल बिनौले की दुकान है। उसके पिता हर रोज की तरह शुक्रवार को सुबह 9 बजे अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर सीसर जा रहे थे। जैसे ही वह ढाणा गांव अनीपुरा मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से तूड़े से भरा हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार से आया व उनके पिता की स्कूटी को टक्कर मार दी। सुनील ने बताया कि हादसे की सूचना उनको 10 बजे के करीब मिली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया व मृतक अशोक के बेटे सुनील की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मृतक दो बच्चों का पिता था।
क्रेन की मदद से निकाला शव
हादसे के वक्त रोड जाम हो गया व ट्रॉली के अंदर भरा तूड़ा रोड पर बिखर गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड ने क्रेन की सहायता से रोड से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त स्कूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में जा फंसी व बड़ी मुश्किल से अशोक को बाहर निकाला गया।