फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A pump set was installed in Ward 18-19 of Barwala for water drainage; the Municipal Secretary visited the areas affected by waterlogging.

Hisar News: पानी निकासी के लिए बरवाला के वार्ड 18-19 में पंप सेट लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A pump set was installed in Ward 18-19 of Barwala for water drainage; the Municipal Secretary visited the areas affected by waterlogging.
बरवाला में लोगों की समस्याएं सुनतीं नगरपालिका सचिव प्रगति। 
बरवाला। नगर के वार्ड-18 और 19 के नागरिकों को लंबे समय से गलियों में जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही थी। इस शिकायत पर नगर पालिका सचिव प्रगति ने बुधवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और तत्काल वहां पंप सेट लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में स्थित तालाब बरसात के बाद से लगातार ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे नलों में पानी आने पर गलियों में जलभराव हो जाता है। नगर पालिका सचिव ने अधिकारियों को कहा कि पंप सेट लगाकर जलभराव वाली गलियों से पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। साथ ही तालाब से भी पानी की निकासी करवाई जाए ताकि जलभराव न फैले और लोगों को परेशानी न हो। क्षेत्रवासियों ने बताया कि हर बारिश के बाद इन वार्डों की गलियों में पानी जमा रहता है, जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जलभराव से मकानों में दरारें, एसडीएम से लगाई गुहार

ग्राम पंचायत बिचपड़ी, खेड़ी बर्की और सरसौद के ग्रामीणों ने वीरवार को एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि गांव सरसौद से मोटर चलाकर पानी की निकासी गांव बिचपड़ी की तरफ करवाई जा रही है। इस कारण गांव बिचपड़ी में जलभराव हो गया है। इससे गांव के कई मकानों में दरार भी आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलवान, सतीश, जयदीप, नरेंद्र सेठी, योगेश, अमरपाल, सुरेश कुमार, जयबीर, लीला, सतपाल ने एसडीएम से गुहार लगाई कि अब भी भारी मात्रा में पानी उनके गांवों की ओर आ रहा है। खेतों में जलभराव है। आबादी क्षेत्र में भी पानी जमा है। ऐसे में प्रशासन जलभराव की समस्या का समय रहते निदान करे। एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल ने नहर विभाग के अधिकारियों और बीडीपीओ को मौका मुआयना कर समस्या सुलझाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed