फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A person walking in the fields of Satrod Kalan village was forcibly touching people, filed in isolation ward

सातरोड कलां गांव के खेतों में घूम रहा व्यक्ति जबरन छू रहा था लोगों को, आइसोलेशन वार्ड में किया दाखिल

Sun, 17 May 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
A person walking in the fields of Satrod Kalan village was forcibly touching people, filed in isolation ward
सातरोड कलां गांव से खेतों में मिले व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : Hisar
सातरोड कलां गांव में शनिवार दोपहर को एक अज्ञात व्यक्ति खेतों में घूमता पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग को दी। इसके बाद विभाग की तरफ से व्यक्ति को एंबुलेंस में अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे संदिग्ध की आशंका पर आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह व्यक्ति काफी देर से खेतों में घूम रहा था। जब उन्होंने उससे पूछा कि वह कहां से आया और कौन है तो वह हाथापाई करने लगा और सामाजिक दूरी का ध्यान न रखते हुए उन सभी को छूने लगा। इस बारे में ग्रामीणों ने विभाग को सूचना दी। इसके बाद विभाग द्वारा सातरोड कलां गांव में रविवार को दोबारा से व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्राईएज में छठे दिन जांच कराने पहुंचे 600 पार
जिला अस्पताल में बने ट्राईएज में लगातार छठे दिन शनिवार को खांसी, जुकाम, बुखार व गले में खराश संबंधित जांच कराने आए लोगों की संख्या का आंकड़ा 600 पार पहुंच गया। इनमें से ज्यादातर मुंबई, गुजरात, सूरत, अहमदाबाद, दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़, गुरुग्राम, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और पंजाब आदि से लौटे हुए लोग शामिल हैं। इस दौरान उनमें से 100 से अधिक लोगों में कोरोना संदिग्ध लक्षण मिले तो चिकित्सक द्वारा उन सभी के सैंपल लिए गए। इनमें से कुछ लोग उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य के निवासी थे, जो अपने घर जाने की आस में जांच कराकर पास बनवाने के लिए अस्पताल में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध आठ मरीज दाखिल
नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शनिवार को कोरोना संदिग्ध आठ मरीजों को दाखिल किया गया। चिकित्सक द्वारा उन सभी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed