फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A person injured in a collision with an unknown vehicle died

Hisar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A person injured in a collision with an unknown vehicle died
हिसार। गांव कैमरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए गांव निवासी 40 वर्षीय महेन्द्र की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कैमरी के रामफल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह चार भाई हैं, जिसमें महेंद्र दूसरे नंबर पर था। महेन्द्र की पत्नी रेणु चार साल से महेन्द्र को छोड़कर उसके भाई सूबे के साथ गांव छोड़कर कहीं बाहर रह रही है। वह 16 अप्रैल को शाम सात बजे अपने घर पर मौजूद था। उसे किसी ने सूचना देकर बताया कि उसके भाई महेन्द्र को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया है और वह डाबड़ा रोड पर घायल अवस्था में पड़ा है।
विज्ञापन

वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। उन्होंने महेन्द्र को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। 17 अप्रैल को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। होश में आने पर महेंद्र ने बताया था कि वह डाबड़ा-कैमरी मार्ग पर पैदल आ रहा था। कैमरी के नजदीक पहुंचा तो किसी वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। 18 अप्रैल को महेन्द्र की तबीयत अचानक खराब हो गई तो वे उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अग्रोहा में ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed