फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A pandal is being prepared on 30 acres to welcome the PM, the capacity will be 20 thousand

Hisar News: पीएम के स्वागत में 30 एकड़ में तैयार हो रहा पंडाल, 20 हजार होगी क्षमता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A pandal is being prepared on 30 acres to welcome the PM, the capacity will be 20 thousand
हिसार। करीब साढे सात महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर हिसार आ रहे हैं। पीएम 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आएंगे। इसके मद्देनजर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। करीब 20 हजार लोगों के बैठने के लिए पंडाल तैयार किया जा रहा है। यह पंडाल उसी जगह पर बनाया जा रहा है, जहां सितंबर 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान रैली को संबोधित किया था।
विज्ञापन

पीएम मोदी उस रैली में ही तत्कालीन उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का वादा कर के गए थे। उसी वादे को निभाने यहां आ रहे हैं। पीएम के कार्यक्रम में 9 दिन का समय बचा है। इसके बावजूद तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। एयरपोर्ट के पास करीब 30 एकड़ में टैंट लगाया जा रहा है। इसके अलावा चार पार्किंग एरिया बनाए जाएंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को प्रदेश सरकार एक उत्सव की तरह आयोजित करना चाहती है। 14 अप्रैल डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती भी है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी तथा सीएम नायब सिंह सैनी एयरपोर्ट पर आयोजित सभा के जरिए डॉ. बीआर आंबेडकर को भी नमन करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा मान रही शुभ
पीएम नरेंद्र मोदी ने 28 सितंबर 2024 को विधानसभा चुनाव के दौरान एयरपोर्ट के पास स्थित इस मैदान में रैली को संबोधित किया था। इसमें मोदी ने कहा था कि हरियाणा में कांग्रेस का हाल मध्यप्रदेश जैसा होने वाला है। हरियाणा में बेहद मजबूत मानी जा रही कांग्रेस का हाल भी एमपी की तरह से हुआ। यहां भी कांग्रेस की बजाए भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। इसके बाद भाजपा इस मैदान तथा पीएम के उस कार्यक्रम को शुभ मान कर चल रही है। इसी के चलते यहां पर दोबारा से कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed