फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A new Western Disturbance is active, today there is a possibility of rain at most places in the northern districts of the state.

Haryana Weather: एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज प्रदेश के उत्तरी जिलों में ज्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना

Tue, 21 Jun 2022 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jun 2022 12:50 AM IST
सार

पिछले चार पांच दिनों से सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्री मानसून बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। इसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट और भीषण गर्मी व लू नदारद है।

विज्ञापन
A new Western Disturbance is active, today there is a possibility of rain at most places in the northern districts of the state.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सोमवार रात से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान पर एक चक्रवातीय परिसंचरण बन गया है। इसे अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी मिलेगी। इसके असर से सम्पूर्ण इलाके पर विपरीत हवाओं के मिलन से बादलवाही देखने को मिलेगी। वहीं मंगलवार अलसुबह से ही राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियों दर्ज की जाएंगी। हरियाणा के उत्तरी जिलों पर अधिकतर स्थानों और शेष हरियाणा के जिलों में बिखराव के रूप में बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


पिछले चार पांच दिनों से सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्री मानसून बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। इसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट और भीषण गर्मी व लू नदारद है। सोमवार को मौसम प्रणाली का असर राजस्थान पर अधिक देखने को मिला।
विज्ञापन


प्रदेश में सिर्फ पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला व कैथल जिले में बारिश संबंधी गतिविधियां दर्ज की गईं। इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.0 से 35.0 और न्यूनतम तापमान 21.4 से 26.0 दर्ज किया गया है। प्रदेश में महेंद्रगढ़ का रात्रि का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में बारिश का आंकड़ा

  • बापौनी फरीदाबाद-1.0
  • कुरुक्षेत्र केवीके-0.5
  • पंचकूला एडब्लयूएस-21.0

नोट - बारिश का यह आंकड़ा सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed