फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A new district hospital will be built on 22 acres near the airport; land transfer may be approved soon.

Hisar News: एयरपोर्ट के पास 22 एकड़ में बनेगा नया जिला अस्पताल, जमीन ट्रांसफर पर जल्द लग सकती है मुहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
A new district hospital will be built on 22 acres near the airport; land transfer may be approved soon.
जिला नागरिक अस्पताल 
हिसार। एयरपोर्ट चौक के सामने राजकीय पशुधन फार्म (जीएलएफ) की 22 एकड़ जमीन पर नए जिला नागरिक अस्पताल के निर्माण की योजना पर जल्द मुहर लग सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संबंधित फाइल उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से पंचकूला स्थित राजस्व विभाग के वित्तीय आयुक्त को भेजी जा चुकी है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम हस्तांतरित की जाएगी और अस्पताल का डिजाइन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले के मौजूदा नागरिक अस्पताल को शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र और पुरातत्व विभाग की पाबंदियों के कारण शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है। वर्तमान अस्पताल ऐतिहासिक गुर्जरी महल के पास स्थित है, जिससे वहां नए निर्माण या सुदृढ़ीकरण की अनुमति नहीं मिल पाती। ऐसे में प्रशासन ने एयरपोर्ट चौक के पास डीसीएम रोड पर लगभग 22 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया अस्पताल बनाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल की ड्राइंग तैयार की जाएगी। ड्राइंग को मंजूरी मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। प्रस्तावित अस्पताल का उद्देश्य मौजूदा अस्पताल में जगह की कमी को दूर करना और मरीजों को बेहतर व आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया में समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी बुलाया गया है
डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण ने बताया कि राजस्व विभाग के वित्तीय आयुक्त कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी चर्चा के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि जमीन ट्रांसफर को लेकर बैठक होगी, हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि टीम पंचकूला कब जाएगी।

एयरपोर्ट के सामने जीएलएफ की 22 एकड़ जमीन पर बनने वाले नागरिक अस्पताल का प्रस्ताव अस्पताल प्रशासन की तरफ से जिला उपायुक्त के पास भेजा गया। जिला उपायुक्त की तरफ से जीएलएफ की 22 एकड़ जमीन को अस्पताल के नाम ट्रांसफर करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मंजूरी मिल जाती है तो अस्पताल बनाने के लिए ड्राइंग बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
- डॉ. तरुण, डिप्टी सीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article