फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A migrant worker died after drowning in sewerage water in Hisar of Haryana

हिसार: सीवरेज के पानी में डूबने से एक प्रवासी श्रमिक की मौत, दूसरा गंभीर 

Wed, 18 May 2022 12:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 May 2022 12:11 AM IST
सार

हांसी में बरसाती पानी निकासी की लाइन में सीवरेज लाइन जोड़ने के दौरान हादसा हुआ। मृतक मध्य प्रदेश का रहने वाला था वहीं घायल उत्तर प्रदेश के महोबा का रहने वाला है।

विज्ञापन
A migrant worker died after drowning in sewerage water in Hisar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी क्षेत्र में चरण सिंह मार्केट में मंगलवार को बरसाती पानी निकासी की लाइन में सीवरेज लाइन का कनेक्शन करते समय सीवरेज लाइन टूट गई। उस दौरान गड्ढे में पानी भरने से वहां काम कर रहे प्रवासी श्रमिक नंदलाल (55) से मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कल्लू को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत और शहर थाना प्रभारी ने मौके का जायजा लिया। पुलिस परिजनों के बयान के दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


चार माह पूर्व बस स्टैंड के पीछे चरण सिंह मार्केट में बरसाती पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर की लाइन डाली गई थी। ठेकेदार को स्ट्रॉम वाटर लाइन का कनेक्शन सीवरेज लाइन में जोड़ना था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के ठेकेदार के कहने पर श्रमिक कल्लू कनेक्शन जोड़ने के लिए खड्डे में उतरा।
विज्ञापन


वह दोनों पाइप लाइनों को आपस में जोड़ने लगा तो सीवरेज लाइन टूट गई। तेज बहाव के साथ सीवरेज का पानी उस लाइन में आ गया। कल्लू खुद को संभाल नहीं सका। वह पानी में डूबने से बेहोश हो गया। कल्लू को निकालने के लिए उसका साथ मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी नंदलाल लाइन में गया तो वह घबरा गया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। नंदलाल व कल्लू को निकालकर तोशाम रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने नंदलाल को तो मृत घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के गांव बशेशर निवासी 35वर्षीय कल्लू की हालत गंभीर होने के कारण उसे हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार के सीएमसी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। 

घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शी राजेश, मुकेश ,मनोज और सुनील ने आरोप लगाया कि यह हादसा ठेकेदार की लापरवाही से हुआ है। दोनों श्रमिकों के पास सुरक्षा का कोई संसाधन नहीं था। उनके पास मास्क, गलब्ज, ऑक्सीजन सिलिंडर कुछ नहीं था। उनको बचाने के लिए कोई संसाधन नहीं थे। ठेकेदार पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज होना चाहिए। 
 

स्ट्रॉम वाटर की लाइन में सीवर लाइन का कनेक्शन जोड़ने के समय यह हादसा हुआ। गड्ढे में पानी भरने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। - शशिकांत, कार्यकारी अभियंता ,जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, हांसी

नंदलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल रखवाया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उपचाराधीन कर्मी के होश में आने पर उसके बयान लिए जाएंगे। - अशीन खान, शहर थाना प्रभारी हांसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed