{"_id":"66675ea3e5bedcc03806bcf6","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-the-closed-nuchem-factory-hisar-news-c-127-1-shsr1019-117817-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बंद पड़ी न्यूकेम फैक्टरी में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बंद पड़ी न्यूकेम फैक्टरी में लगी भीषण आग
Tue, 11 Jun 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
न्यूकेम फैक्टरी में रखी प्लाईबोर्ड में लगी आग।
टोहाना। शहर के हिसार रोड स्थित इलाके की बंद पड़ी न्यूकेम फैक्टरी में दोपहर करीब 12.30 भीषण आग लग गई। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैक्टरी के बाहर पेड़-पौधों में छिप कर बैठे जीव जंतु भी आग में जल गए। आसपास के लोगों ने खुद आग को बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
न्यूकेम फैक्टरी में दोपहर बाद आग लग गई। फैक्टरी के करीब 20-25 एकड़ क्षेत्र में आग फैलने के कारण आसपास धुएं का गुबार ही गुबार नजर आने लगा। कंपनी के बाहर चौकीदार आकाश ने बताया कि वह टोहाना से जरूरी सामान लेने के लिए गया हुआ था। उसके पास किसी का फोन आया कि धुआं उठ रहा है। इस सूचना पर वह वापस आ गया। उसने बताया कि आते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी व आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। उसने बताया कि फैक्टरी के वन व अन्य क्षेत्र में आग लगने से जीव जंतु जल गए। अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।