फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   a man through 9 year old boy in canal, death

नौ साल के बच्चे को नहर में फेंका, आरोपी को शक था कि बच्चे के पिता के उसकी पत्नी से संबंध हैं

Mon, 24 May 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
a man through 9 year old boy in canal, death
मंडी आदमपुर। क्षेत्र एक गांव में शनिवार देर शाम को व्यक्ति ने गांव के ही 9 साल के बच्चे सुमित को नहर में फेंक दिया। आरोपी को शक था कि बच्चे के पिता के उसकी पत्नी से संबंध है। बच्चे को नहर में फेंकने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शनिवार को नहर में बच्चे की तलाश आरंभ कर दी। रविवार सुबह करीब 9 बजे बच्चे का शव भट्टू क्षेत्र के पास नहर में मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर एक महिला सहित 5 लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ धारा 302, 364 व 120बी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृत बच्चे के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके एक लड़का 9 वर्ष का व एक बेटी 5 वर्ष की है। 22 मई को शाम करीब साढ़े 5 बजे उसका बेटा गली में खेल रहा था। गांव का ही एक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। जिन्हें जाते हुए उसने देखा था। पिता ने बताया कि जब काफी समय इंतजार के बाद भी आरोपी उसके बेटे को वापस नहीं लेकर आया तो उसने अपनी पत्नी के फोन से उसको फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया और कुछ देर बाद उसने फोन किया। उसने उससे अपने बेटे के बारे में पूछा तो उसने कहा कि मैंने तुम्हारे बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला। बच्चे के पिता ने बताया कि आरोपी व्यक्ति शक करता था कि मेरा और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध है। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने भाई, पिता, मां व गांव काजलहेडी निवासी व्यक्ति के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र रचकर उसके बेटे को नहर में फेंककर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- एसआई जगदीश राम, थाना आदमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed