फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A man and four woman arrested in prostitution case in hansi

हांसी की जगदीश कॉलोनी में चल रही थी वेश्यावृति, चार महिलाएं और एक पुरुष पकड़ा

Wed, 18 Mar 2020 08:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
A man and four woman arrested in prostitution case in hansi
वेश्यावृति के मामले में गिरफ्तार की गई महिलाएं। - फोटो : Hisar
हांसी। शहर की जगदीश कॉलोनी के एक मकान में वेश्यावृति के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पिछले काफी समय से यह वेश्यावृति का धंधा चल रहा था, जिसकी पुलिस को सूचना मिल रही थी। बुधवार दोपहर बाद डीएसपी हेडक्वार्टर राजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त आवास में छापा मारा। इस दौरान तीन पुरुष मौके से भाग गए जबकि चार महिलाओं व एक पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो लोगों को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा था। महिलाओं ने इनसे पहले 500-500 रुपये मांगे थे। बाद में अंदर जाने के बाद ये महिलाएं गालियां देने लगीं और 500-500 रुपये और मांगे। पुलिस ने बताया कि एक-एक हजार रुपये देने के बाद सौदा तय हो गया। जैसे ही महिलाएं अनैतिक काम के लिए तैयार हुईं तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी राजवीर सिंह ने बताया कि वेश्यावृति का अड्डा चलाने वाली एक बुजुर्ग महिला है। 30 साल पहले इस महिला के पति की मौत हो गई थी। उसके बाद यह अपने गांव से आकर जगदीश कॉलोनी में रहने लगी। उसने यह काम शुरू कर दिया। इस काम में आमदनी हुई तो उसने दो मकान और खरीद लिए। यह महिला इन मकानों को उन्हीं महिलाओं को किराए पर देती है, जिनकी वेश्यावृति में रुचि है। गिरफ्तार की गई इन महिलाओं में तीन महिलाएं दूसरे राज्यों की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed