फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A lioness will be sent from Bhiwani Zoo to Rohtak, a pair of tigers will be brought in return

Haryana: भिवानी चिड़ियाघर से रोहतक भेजी जाएगी शेरनी, बदले में लाया जाएगा बाघ का जोड़ा

Fri, 29 Jul 2022 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 02:48 AM IST
सार

International tiger day अभी भिवानी चिड़ियाघर में एक भी बाघ नहीं है। अब भिवानी के चिड़ियाघर में बाघ का जोड़ा भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
A lioness will be sent from Bhiwani Zoo to Rohtak, a pair of tigers will be brought in return
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के चिड़ियाघर में बाघ का जोड़ा भी देखने को मिलेगा। एक नर और एक मादा बाघ को रोहतक चिड़ियाघर से लाया जाएगा। बदले में भिवानी चिड़ियाघर से एक शेरनी रोहतक भेजी जाएगी। इसको लेकर वन्य प्राणी विभाग की ओर से प्रपोजल तैयार कर सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया दिल्ली भेजा जाएगा। अनुमति मिलते ही बाघ लाने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। भिवानी चिड़ियाघर में फिलहाल एक भी बाघ नहीं है। रोहतक में पांच से छह बाघ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


भिवानी चिड़ियाघर में वीरवार को गुरुग्राम से अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एमएस मलिक पहुंचे। उन्होंने यहां निरीक्षण किया और यहां रखे पक्षियों और जानवरों के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान भिवानी चिड़ियाघर में बाघ का जोड़ा लाने को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान डीएफओ वेदप्रकाश भी मौजूद रहे। बता दें कि भिवानी चिड़ियाघर में शनिवार और रविवार को सबसे ज्यादा बच्चों की भीड़ रहती है। दूरदराज से भी लोग चिड़ियाघर देखने पहुंचते हैं।

विज्ञापन


बाघ के हमले में कीपर की हो गई थी मौत
करीब 12 साल पहले की बात है। भिवानी चिड़ियाघर में एक नर और एक मादा बाघ थी। उस समय जू कीपर नर बाघ को खाना देने गया, तो गेट खुला रह गया था। इस दौरान बाघ ने जू कीपर पर हमला कर दिया था। हमले के बाद जू कीपर की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसके बाद नर बाघ को यहां से छतबीड़ चिड़ियाघर में भेज दिया गया था। वहीं, विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मादा बाघ की मौत हो गई थी। मगर, अब विभाग की ओर से भिवानी चिड़ियाघर में बाघ का जोड़ा लाया जाएगा।


 

रोहतक में काफी बाघ हैं। ऐसे में रोहतक चिड़ियाघर से बाघ का जोड़ा लाया जाएगा। बदले में भिवानी चिड़ियाघर से एक शेरनी भेजी जाएगी। भिवानी चिड़ियाघर में बाघ लाने को लेकर अब प्रपोजल भेजा जाएगा। - वेदप्रकाश, डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed