फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A letter addressed to the IG office was found in the temple, in which a plea was made to save his life by calling himself a criminal

Hisar News: मंदिर में मिला आईजी ऑफिस के नाम लिखा पत्र, खुद को बदमाश बता जान बचाने की लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
A letter addressed to the IG office was found in the temple, in which a plea was made to save his life by calling himself a criminal
हिसार। रेड स्क्वेयर मार्केट में टेलीफोन एक्सचेंज के पास शिव मंदिर के पुजारी सुरेश को शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर में आईजी कार्यालय के नाम लिखा एक पत्र मिला। पत्र लिखने वाले ने खुद को बदमाश बताकर जान बचाने की गुहार लगाई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि पुलिस मंदिर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पत्र में लिखा है कि सर, मैं आपको अपना नाम नहीं बताऊंगा। हमने आपके शहर से 5 से 10 बंदे और हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से 80 से 100 बंदे उठाए। हम साल 2018 से यह काम कर रहे हैं। फतेहाबाद का एक परिवार पूरी मदद कर रहा है। ये लोग हमें अलग-अलग तरीके से टारगेट ढूंढ़कर देते हैं। हम 4-5 महीने पहले जानकारी जुटाते हैं। हमने अंबाला, गुरुग्राम, नरवाना, रेवाड़ी, गंगानगर, अजमेर, जयपुर समेत कई शहरों से बंदे उठाए हैं, मैंने उनकी रेकी की।
विज्ञापन

इन लोगों को उठाकर हम मालेगांव ले जाते हैं। जो भी परिवार का आदमी फिरौती देने आता है, हम उसे भी पकड़ लेते थे। वहां से बंदे अलग-अलग देश में भेज देते थे। मैं पूरा ग्रुप खत्म होने के बाद ये काम नहीं कर सकता, लेकिन मैडम को कोई फर्क नहीं पड़ता। इससे पहले मैडम ने अधमरा कर फोटो मांगी थी। मैडम कौन है, कैसी है, कहां रहती है, यह एक बंदे के अलावा कोई नहीं जानता। मेरी आपसे हाथ जोड़कर विनती है, मुझे मैडम से बचाओ। पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed