फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A fine of Rs 1,000 will be imposed on roadways drivers, operators and flying team for not wearing uniform.

Hisar News: रोडवेज चालक-परिचालक व फ्लाइंग टीम के वर्दी न पहनने पर लगेगा एक हजार का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 1,000 will be imposed on roadways drivers, operators and flying team for not wearing uniform.
हिसार। परिवहन विभाग का जिम्मा कैबिनेट मंत्री अनिल विज को मिलते ही रोडवेज अधिकारी एक्शन मूड में आ गए हैं। हिसार डिपो के जीएम ने आदेश दिए हैं कि चालक-परिचालक व फ्लाइंग टीम के इंस्पेक्टर समेत स्टाफ वर्दी पहनें, अन्यथा नियम का उल्लंघन करने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जीएम-टीएम औचक निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों की वर्दी पर नजर रखेंगे। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी जाएगी। कारण यह है उपरोक्त आदेश पहले से ही लागू है लेकिन इस मामले पर न जीएम न टीएम गंभीर थे।
विज्ञापन

ठगी का रहता है डर : रोडवेज चालक-परिचालक व चेकिंग टीम के हर सदस्य को वर्दी में होना अनिवार्य है। साथ-साथ कर्मचारी के पास अपना आईडी कार्ड होना भी नितांत आवश्यक है, ताकि पता रहे कि फील्ड में अधिकारी व कर्मचारी किस डिपो का है और क्या उसका कार्य है। इसके साथ-साथ कोई फर्जी कर्मचारी न बनकर यात्रियों को न ठग लें। सोशल मीडिया पर चालक-परिचालक व चेकिंग टीम के सदस्यों का वर्दी में होना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसको देखकर हिसार डिपो के जीएम ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed