फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A fellow who wandered around becoming a fake deputy commandant of BSF arrested

बीएसएफ का नकली डिप्टी कमांडेंट बनकर घूमने वाले युवक का साथी गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
A fellow who wandered around becoming a fake deputy commandant of BSF arrested
बीएसएफ का नकली डिप्टी कमांडेंट बनकर घूमने वाले आरोपी राजस्थान के अलवर के ढाणी पहाड़गंज निवासी विनोद कुमार के साथी हिसार के दाहिमा निवासी वेदप्रकाश को सदर थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को लाडवा से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

वेदप्रकाश आरोपी विनोद की बहन का देवर है। मामले में जांचकर्ता सदर थाने में एएसआई राम सिंह ने बताया कि आरोपी वेदप्रकाश ने धमाना गांव निवासी सात युवकों से कुल 27 लाख रुपये में डील की थी। वेदप्रकाश ने डील के समय युवकों से यह भी कहा था कि यह राशि वह उन्हें नौकरी लगवाने के बाद ही लेगा। आरोपी वेदप्रकाश को पुलिस रविवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

इस मामलें में हुई गिरफ्तारी
उल्लेखनीय है कि आर्मी की गुप्तचर एजेंसियों और पुलिस ने मिलकर ढाणी पहाड़गंज निवासी विनोद कुमार को अप्रैल माह में सातरोड़ फाटक के पास नाके पर चेकिंग के दौरान बाइक सहित पकड़ा था। मामले में पुलिस ने 24 अप्रैल को सदर थाने में केस दर्ज किया था। उस दौरान आरोपी विनोद ने स्वयं को बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट बताया था। पूछताछ में आरोपी विनोद ने यह भी बताया था कि वह हिसार में ढाई माह से रहकर सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था, लेकिन वह फेल हो गया था। उस दौरान विनोद से पुलिस ने जांच के दौरान एक कार, तीन-चार वर्दी, 5-6 स्टार व जूते बरामद किए थे। पुलिस ने विनोद की दाहिमा निवासी बहन के मकान से सात आवेदन पत्र भी बरामद किए थे। बरामद कार पर विनोद के जीजा राजेश और विनोद के मकान मालिक ने अपना-अपना हक जताया था। आरोपी विनोद ने यह कार खरीदने के लिए मकान मालिक से आठ लाख 50 हजार रुपये लिए थे। विनोद ने मकान मालिक को कहा था कि तीन चार माह बाद उसकी बदली होने के बाद यह कार उसे लौटा देगा, लेकिन विनोद ने यह कार अपने जीजा राजेश के नाम पर खरीदी। विनोद का जीजा रोडवेज में चालक के पद पर है। जांच के दौरान वेदप्रकाश का नाम सामने आने के बाद से वेदप्रकाश फरार चल रहा था, जिसे पीओ घोषित कर दिया गया था। सदर थाना पुलिस को आरोपी के हिसार आने की सूचना मिली तो पुलिस ने उसे रविवार सुबह लाडवा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed