फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A community center will be reserved for women in the city

शहर में महिलाओं के नाम आरक्षित होगा एक सामुदायिक केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
A community center will be reserved for women in the city
हिसार। शहर में एक सामुदायिक केंद्र को महिलाओं के नाम पर आरक्षित किया जाएगा। हालांकि इस योजना को सिरे चढ़ाने से पहले नगर निगम प्रशासन शहर के विभिन्न महिला संगठनों से इस पर उनकी राय लेगा। अगर महिला संगठन इसके पक्ष में राय देते हैं तो निगम प्रशासन इस योजना को सिरे चढ़ा देगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर भर में नगर निगम के करीब दर्जन भर सामुदायिक केंद्र हैं। इन्हें निगम प्रशासन शादी व अन्य समारोह के लिए किराये पर देता है। चूंकि शहर में काफी संख्या में महिला संगठन भी बने हैं, जिनकी तरफ से समय-समय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी को देखते हुए निगम प्रशासन ने एक सामुदायिक केंद्र को महिलाओं के नाम आरक्षित करने का फैसला किया है। इस सामुदायिक केंद्र में महिलाएं अपनी गतिविधियों का आयोजन कर सकेंगी।
विज्ञापन

निगमायुक्त आज करेंगे महिला संगठन से बातचीत
हालांकि अभी तक निगम प्रशासन ने यह फैसला नहीं किया है कि कौन से सामुदायिक केंद्र को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। मगर सेक्टर 16-17 या सेक्टर 13 के सामुदायिक केंद्र पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी यह भी फैसला किया जाएगा कि जिस सामुदायिक केंद्र का चयन किया जाएगा, वहां शादी की बुकिंग नहीं की जाएगी या फिर उसका कुछ हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। मंगलवार को निगमायुक्त एक महिला संगठन के साथ सेक्टर-13 के सामुदायिक केंद्र में बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना सिरे चढ़ी तो चयनित सामुदायिक केंद्र में उपलब्ध करवाए जाएंगे संसाधन
निगम प्रशासन की यह योजना अगर सिरे चढ़ती है तो चयनित किए गए सामुदायिक केंद्र में महिलाओं की गतिविधियों के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस सामुदायिक केंद्र में महिलाएं भजन-कीर्तन, डांस, योगा के अलावा खेल संबंधी गतिविधि का भी संचालन कर सकेंगी। खेल गतिविधियों के लिए सामुदायिक केंद्र में बैडमिंटन व कैरम बोर्ड की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

योजना को लेकर मंगलवार को एक महिला संगठन से बातचीत की जाएगी। कुछ और महिला संगठनों से भी इस बारे में उनकी राय जानी जाएगी। अगर महिला संगठन भी ऐसा कुछ चाहते हैं तो इस योजना को सिरे चढ़ाया जाएगा। - अशोक गर्ग, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed