फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A case has been registered against the firm's director and another person after irregularities were found in the production of seeds.

Hisar News: बीज बनाने में अनियमितताएं मिलने पर फर्म के संचालक व एक अन्य पर मामला दर्ज

Thu, 06 Nov 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 06 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against the firm's director and another person after irregularities were found in the production of seeds.
हांसी। उपमंडल कृषि अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने बीज बनाने वाली फर्म पर के संचालक व एक अन्य पर मामला दर्ज कराया। उपमंडल कृषि अधिकारी को नकली गेहूं के बीज बेचने की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने फर्म के गोदाम में रेड की तो उन्हें काफी अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन

उपमंडल कृषि अधिकारी प्रीति वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें 1 नवंबर को भाटला के किसान सुमित कुमार ने उन्हें नकली गेहूं के बीज को लेकर शिकायत दी। किसान ने बताया कि उन्होंने बड़सी गेट के समीप एक बीज की दुकान से बीज खरीदे थे। जिस पर उन्होंने बीज की दुकान पर रेड करते हुए छानबीन की व बीज के नमूने लिए। जहां जांच में पता लगा कि दुकानदार ने रोहनात रोड पर फर्म जय हाइब्रिड सीड्स से उसने गेहूं के बीज खरीदे थे। जिसके बाद उन्होंने फर्म के कार्यालय पर भी छानबीन की तो पता चला कि कंपनी को उप कृषि निदेशक हिसार से बीज बेचने का लाइसेंस मिला हुआ है। फर्म के गोदाम पर भी छानबीन की गई तो वहां पर गेहूं के बीज की पैकिंग मिली। अधिकारी के अनुसार बीज के पैकिंग लेबल पर निर्धारित मानक पूर्ण नहीं था। लेबल अनुसार गेहूं बीज को लेबल पैकिंग के साथ नहीं मिला। बीज पैकिंग पर गलत पता दर्शाया गया था। बीज का कोई स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला। जिस पर फर्म के संचालक रोहनात निवासी देवेंद्र व विनोद कुमार के खिलाफ बीज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed