{"_id":"67a6599b1725a494350044b7","slug":"a-camp-will-be-organized-on-the-third-friday-of-every-month-for-the-examination-of-old-people-ayushman-cards-will-also-be-made-hisar-news-c-21-hsr1005-561266-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हर महीने के तीसरे शुक्रवार को वृद्धों की जांच के लिए लगेगा शिविर, आयुष्मान कार्ड भी बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हर महीने के तीसरे शुक्रवार को वृद्धों की जांच के लिए लगेगा शिविर, आयुष्मान कार्ड भी बनेंगे
विज्ञापन
हांसी। हर महीने के तीसरे शुक्रवार को शहर के वृद्ध नागरिकों के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिविर लगाया जाएगा। शिविर में नागरिकों की जांच की जाएगी। साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड बनाने व आयुष्मान कार्ड में आ रही त्रुटियों को दूर किया जाएगा।
इस महीने का शिविर 21 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। शिविर के लिए विभाग के अधिकारियों की तरफ से हर महीने अलग-अलग जगह चिह्नित की जाएगी। इसके लिए वृद्ध आश्रम, वरिष्ठ नागरिक क्लब व ऐसे क्षेत्र जहां पर वृद्ध नागरिक काफी संख्या में रहते हो, वहां पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक एमबीबीएस चिकित्सक, एक दंत चिकित्सक की सेवाएं मिलेंगी। शिविर में वृद्धों की शुगर, सीबीसी जैसी अन्य रक्त जांच की जाएंगी। रक्त जांच के लिए लैब टेक्नीशियन भी साथ में रहेगा। शिविर में जांच के बाद वृद्धों को दवा भी दी जाएगी। इसके अलावा शिविर में आयुष्मान मित्र भी उपस्थित रहेगा। इसमें योग्य वृद्ध नागरिकों के नए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। साथ ही आयुष्मान कार्ड की त्रुटियों को दूर किया जाएगा। शिविर में वृद्धों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी जाएगी।
70 वर्ष से अधिक आयु वालों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम भी शुरू
आयुष्मान भारत योजना के तहत वर्तमान में 70 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग वाले वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनना शुरू हो गया है। योजना के तहत पात्र वृद्धों का सूची में नाम आने के बाद कार्ड बनाया जा रहा है। इसके लिए जिनकी आयु आधार कार्ड के मुताबिक 70 साल पूरी हो चुकी है, उनके कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
शिविर लगाने के लिए मुख्यालय से निर्देश मिले हैं। शिविर में विशेषरूप से वृद्धों की जांच होगी। साथ ही उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।- डॉ. राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल