Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A blanket of smoke engulfed the city, AQI reached 192

Hisar News: शहर में छाई धुएं की चादर, एक्यूआई पहुंचा 192 पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
A blanket of smoke engulfed the city, AQI reached 192
हिसार। शहर में सोमवार को धुएं की चादर छा गई। इस कारण लोगों को सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी 192 पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो बारिश या तेज हवा के चलने से ही इस धुएं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही शहर के वातावरण में एक धुएं की चादर नजर आई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ-साथ यह चादर हट गई। इस धुएं के कारण लोगों को खासकर दमा के रोगियों को सांस संबंधी परेशानी आईं। शाम 5 बजे शहर का एक्यूआई 192 पर पहुंच गया, जो दिन भर का सर्वाधिक रहा। हालांकि एक्यूआई का यह स्तर दर्शाता है कि वातावरण में प्रदूषण की स्थिति मध्यम है। इससे पहले रविवार को शाम 5 बजे एक्यआई का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया था और शहर में प्रदूषण की स्थिति खराब श्रेणी में पहुंच गई थी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक इन दिनों में तापमान कम रहता है और हवा भी तेज नहीं चलती। इस स्थिति में धूल व धुआं वातावरण से बाहर नहीं जा पाता और वह वातावरण में ही एकत्रित हो जाता है। चूंकि इन दिनों पराली जलने के भी मामले आते हैं तो वातावरण में अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा प्रदूषण होता है। यह धुआं वातावरण में मौजूद नमी के साथ मिलकर एक चादर का रूप ले लेता है। बादल छाने पर यह स्थिति और खराब हो जाती है। सिर्फ बारिश या तेज हवा ही इस धुएं से राहत दिला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले में पराली जलाने की 62 घटनाएं
उधर, जिले में पराली जलाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को भी जिले में पराली जलाने का एक मामला आया। हालांकि 21 सितंबर से अब तक जिले में पराली जलाने के 62 मामले सामने आए हैं। 25 अक्तूबर को जिले में 8 जगहों पर पराली जलाई गई थी, जो अब तक एक दिन की सर्वाधिक है।

यह है एक्यूआई का पैमाना
एक्यूआई-स्थिति
0 से 50-अच्छा
51 से 100-संतोषजनक
101 से 200-मध्यम
201 से 300-खराब
301 से 400-बहुत खराब
401 से 500-गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed