फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A 5-Kund Gayatri Mahayajna was held at the Sanskarshala on the occasion of Mahaparayan Diwas.

Hisar News: संस्कारशाला में महापरायण दिवस पर हुआ 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A 5-Kund Gayatri Mahayajna was held at the Sanskarshala on the occasion of Mahaparayan Diwas.
हिसार के गांव चिड़ौद में संत शिरोमणि कबीर दास जयंती पर अतिथियों को सम्मानित करते आयोजक। 
हिसार। अखिल विश्व गायत्री परिवार पश्चिमी उत्तर जोन शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से रविवार को कैमरी रोड स्थित गायत्री शक्ति पीठ एवं संस्कारशाला में गायत्री जयंती और गुरुदेव के महापरायण दिवस के उपलक्ष्य में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान गायत्री महामंत्र का जाप भी किया गया।
विज्ञापन


हरिद्वार से आए परिव्राजक आरसी मिश्रा ने विधिविधान और मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने श्रद्धालुओं को यज्ञ के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यज्ञ न केवल आध्यात्मिक रूप से लाभकारी है, बल्कि इससे वातावरण भी शुद्ध और पवित्र होता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और श्रद्धा के साथ किए गए अनुष्ठान से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन


डॉ. रेखा पंवार और मुख्य ट्रस्टी डॉ. महिपाल मुंजाल ने गायत्री जयंती का महत्व एवं गुरुदेव के योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर परिव्राजक आरसी मिश्रा, डॉ. महिपाल मुंजाल और डॉ. रेखा पंवार सहित श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति दी। इस अवसर पर सुनील कटारिया, सुदर्शन बंसल, नवीन सलूजा, डॉ. अनिल मित्तल, संगीता नलवा, डॉ. यशपाल मुंजाल, कांता महता, मनोज शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed