फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A 12 year old boy who was flying a kite on the roof was pushed by a monkey, he fell from the roof and broke his leg.

Hisar News: छत पर पतंग उड़ा रहे 12 साल के किशोर को बंदर ने दिया धक्का, छत से गिरा पांव की हड्डी टूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
A 12 year old boy who was flying a kite on the roof was pushed by a monkey, he fell from the roof and broke his leg.
हिसार। नारनौंद कस्बे में छत पर पतंग उड़ा रहे 12 साल के एक किशोर को बंदर ने धक्का मार दी। जिस कारण नुकुल छत से नीचे आंगन में आ गिरा। जिस कारण उसके एक पांव की हड्डी टूट गई। शरीर के बाकी हिस्सों में भी चोटें आईं। जख्मी हालत में परिजन उसे नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसके पांव पर प्लास्टर किया।
विज्ञापन

आपातकालीन कक्ष में नुकुल के साथ आई उसकी मां जयंती ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब बेटा अपने दो दोस्तों के साथ छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान छत पर बंदरों का एक झुंड आया। जिसे देखकर बेटे के दोनों दोस्त छत से नीचे उतर गए और बेटे का पतंग उड़ाने में ध्यान था। इसी दौरान एक बंदर बेटे की तरफ लपका और धक्का दे दिया। जिस कारण बेटा छत से नीचे आंगन में गिर गया। बेटे के रोनेे की आवाज सुनकर घर से बाहर आंगन में आए और बेटे को संभाला। बेटे के एक पांव की हड्डी टूटी हुई थी। उसे परिवार के सदस्यों के साथ सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। यहां आने के बाद बेटे के पांव पर प्लास्टर किया। उन्होंने बताया कि घर के पास काफी बंदर है और आए दिन हादसे होते रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed