{"_id":"78-62032","slug":"Hisar-62032-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति कल करेंगे उद्घाटन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति कल करेंगे उद्घाटन
Hisar
Updated Thu, 02 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वनस्पति उद्यान में 3 जनवरी से दो दिवसीय गुलदाउदी पुष्प प्रदर्शनी शुरू होगी। कुलपति डॉ. केएस खोखर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। विश्वविद्यालय के बॉटनी एंड प्लांट फिजियोलॉजी विभाग की ओर से लैंड स्केप इकाई के सहयोग से आयोजित की जा रही इस प्रदर्शनी में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय समुदाय के अतिरिक्त शहरवासी भी हिस्सा लेंगे। विभाग के अध्यक्ष डॉ जेके संदूजा ने बताया कि प्रदर्शनी के अलावा गमलों में उगाए गए गुलदाउदी के बड़े व छोटे आकार की किस्मों के फूलों, फोलिएज प्लांट, पॉम, गैंदा, कैक्टस की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन